उत्तराखंड: उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में 11 कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारी, जारी की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में 11 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

सूची जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर की ओर से सूची जारी की गई है।
📌📌जिसमें चार को प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन को प्रदेश महासचिव और चार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
📌📌प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप रहे प्रियांश छाबड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी है।
📌📌गौरव राणा, सिद्धार्थ वर्मा और आशीष नेगी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
📌📌एडवोकेट सुरभी शाह, नितिन बिष्ट और अभिमन्यु सना को प्रदेश महासचिव बनाया है।
📌📌सरिम सैफी, तेजस्वी राणा, अजय कुमार और अर्पित राठी को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।