अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।
लिया यह निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव समिति ने 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव कराने का निर्णय लिया है। वहीं नौ अक्तूबर को छात्र महासंघ का चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गुरुवार को एसएसजे विवि के कुलपति कार्यालय में छात्र संघ चुनाव के संयोजक प्रो. जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चारों परिसर के निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और कुलानुशासकों ने हिस्सा लिया। बैठक में छात्रसंघ, महासंघ चुनाव, प्रवेश, परिचय पत्र, पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची, प्रत्याशी, परीक्षाफल से संबंधित प्रकरण, चुनाव अधिसूचना आदि विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया है। साथ ही कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर महाविद्यालयों से भी जल्द इन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
रहें मौजूद
बैठक में कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज शाह, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. डीके भट्ट, प्रो. गिरीश चंद्र साह, डॉ. धनी आर्या आदि मौजूद रहे।