अल्मोड़ा: बिजली की लाइन ठीक करने गए बिजली कर्मी को लगा करंट, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के मजखाली क्षेत्र के बिश्मोरिया में एक बिजली कर्मी को करंट लग गया।

20 फीसदी झूलसे

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। जब ऐरोड़ गांव निवासी संजय मेहरा मजखाली के बिश्मोरिया क्षेत्र में 11 केवि की बिजली की लाइन ठीक करने गए थे। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़ने से पहले उन्होंने शटडाउन लिया था। इसी दौरान अचानक करंट से झुलसकर वह पोल से नीचे गिर गए। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।