December 6, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन, दीपक और मनीक्षी ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला खेल विभाग की ओर से गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न वर्गों के लिये क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

रविवार को मालरोड स्थित चौघनपाटा से क्रॉस कंट्री दौड़ को मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दौड़ चौघानपाटा से शुरू होकर पुलिस लाइन वापस चौघानपाटा में समाप्त हुई। दस किमी दौड़ के पुरूष वर्ग में दीपक गोस्वामी ने प्रथम, सागर सिंह बिष्ट ने द्वितीय, योगेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में मीनाक्षी बिष्ट ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और दीपिका बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मौके पर ही खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, हरीश कनवाल, गिरीश मल्होत्रा, विनोद कुमार राठौर, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जीवन प्रकाश, ईओ भरत त्रिपाठी, यशवंत कुमार, प्रेम सिंह रावत, लता अरोड़ा, दीक्षा मेहरा, प्रभा नेगी, विक्रम सिंह भंडारी, हरीश गोस्वामी, मनीष कनवाल, निर्मला नैनवाल, भूपेंद्र सिंह भंडारी, ओशीन खान, हीरा कनवाल, मेघा अल्मियां समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!