रामनगर: समाजसेविका मालवी दुआ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, मिला यह दायित्व

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका मालवी दुआ को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

दी बधाई

उन्हें कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है। बधाई देने वाले में पूजा पटवाल , इंदु ध्यानी, एडवोकेट पूरन पांडे, मनु अग्रवाल विनोद रावत शुभम नायक ,विक्की नायक, बबीता, अंजू रावत, कांटा भंडारी शबाना सैफी आदिल और जोन सहित कई लोग शामिल रहें।

संगठन के उद्देश्यों और मूल्यों को देखते हुए नियुक्ति

मालवी दुआ की नियुक्ति संगठन के उद्देश्यों और मूल्यों को देखते हुए की गई है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण और समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने की दिशा में उनके अब तक के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों का कहना है कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा कुमाऊँ मंडल में महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मालवी दुआ ने कहा

“यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी का क्षण है। संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए कार्य करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बने।”