अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर मंगलवार को अल्मोड़ा पंहुचे।
महावतार बाबा की गुफा में पहुंचकर लगाया ध्यान
इस मौके पर आज उन्होंने बुधवार को दूनागिरी की पवित्र वादियों में स्थित महावतार बाबा की गुफा में पहुंचकर ध्यान लगाया। जानकारी के अनुसार पांडवखोली के निकट घने जंगलों के बीच स्थित इस ऐतिहासिक गुफा तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी खड़ी चढ़ाई को डोली के माध्यम से पार किया। यहां गुफा पहुंचने से पूर्व पूर्व राष्ट्रपति ने स्मृति भवन में लगभग आधा घंटा व्यतीत किया, जहां उन्होंने योगदा आश्रम के सन्यासियों से महावतार बाबा, लाहिड़ी महाशय, युक्तेश्वर गिरी और परमहंस योगानंद जैसे महान संतों के जीवन और उपदेशों के साथ क्रिया योग बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर करीब तीन घंटे चली इस अध्यात्मिक यात्रा के बाद उन्होंने इस अनुभव को “अद्भुत और आत्मशांति प्रदान करने वाला” बताते हुए कहा कि वे पुनः बाबा के दरबार में आने की इच्छा रखते हैं।
रहें मौजूद
इस मौके पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष गौतम भी मौजूद रहे।