अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, ग्रामीणों को दी महिला सुरक्षा, नये कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष लमगड़ा के नेतृत्व में बीट जवानों द्वारा गांव-गांव लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लाभप्रद जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं। जिस क्रम में आज दिनांक 03.01.2026 को बीट पुलिसकर्मी द्वारा लमगड़ा क्षेत्र के खांकर गांव व दाड़िमीजाख जैंती में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं जानी और उन्हें जागरूक किया गया। ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम,डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए अपने आस पास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना त्वरित पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।