जानें मार्च माह में कब है पापमोचनी एकादशी, जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान, जानें शुभ मुहूर्त व तिथि

आज हम पापमोचनी एकादशी की जानकारी देंगे। जो 14 मार्च को है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत रखने के साथ विष्णु जी की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। ये एकादशी होली और चैत्र नवरात्रि के बीच आती है।

पापमोचनी एकादशी

हिन्दू धर्म में एकादशी का काफी महत्व होता है। इस माह में पड़ने वाली पापमोचनी एकादशी बहुत महत्वपूर्ण होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है । सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत में विधि-विधान से भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान कृष्ण का अभिषेक और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।

जानें इस व्रत का महत्व

पापमोचनी दो शब्दों से मिलकर बना है – पाप और ‘मोचनी’। इसका अर्थ है पाप समाप्त करने वाला। इसलिए इस एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत को रखने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जानें शुभ मुहूर्त

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर आरंभ होगी। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त- 15 मार्च को सुबह 09 बजकर 16 मिनट पर है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक है।