क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
हैदराबाद ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। SRH ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन चेज कर इतिहास रच डाला है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज (30 अप्रैल, गुरुवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। आज आईपीएल 2026 में एक मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।