उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल संस्तुति सूची जारी कर दी है।
सूची जारी
आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल के हस्ताक्षरों से यह विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या-73/उ०अ०से०च०आ०/2025 (दिनांक 12 सितंबर, 2025) के तहत विशेष शिक्षा के रिक्त 128 पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग द्वारा 23 मार्च, 2026 को अभिलेख सत्यापन के लिए औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई थी।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच (अभिलेख सन्निरीक्षा) का कार्य 07 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक आयोग के कार्यालय में संपन्न किया गया था। इस प्रक्रिया में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों की जांच के बाद, श्रेष्ठताक्रम (Merit List) के आधार पर औपबंधिक चयन सूची तैयार की गई है।
आयोग द्वारा अब इस चयन सूची को संस्तुति के साथ सीधे नियोक्ता विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) को भेजा जा रहा है, जिससे चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
देखें वेबसाइट
अभ्यर्थी अपने नाम, रोल नंबर और प्राप्तांकों की पूरी सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।