उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इन प्रोफेशनल कोर्सों के लिए करें आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जिसमें विश्वविद्यालय के मुख्यालय के साथ-साथ प्रदेश भर में फैले अध्ययन केंद्रों पर दाखिलों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत संचालित 23 अध्ययन केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें छात्र स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में अपनी पसंद के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पाठ्यक्रमों के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।


​इन पाठ्यक्रमों के लिए शुरू हुई प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया

​विश्वविद्यालय ने कुछ विशिष्ट प्रोफेशनल और उच्च स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
• ​एमबीए (MBA) और एमसीए (MCA)
• ​बीएड (ओडीएल)
• ​बीएड स्पेशल और एमएड स्पेशल
• ​बीए योग और एमए योग