अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के पास सड़क हादसा, बाइक और स्कूटी की हुई टक्कर, युवक घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर के गेट के समीप दो‌ वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया।

युवक हुआ घायल

​मिली जानकारी के अनुसार, संजय सिंह नामक युवक अपनी स्कूटी से करबला की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर हल्द्वानी की ओर से आ रही एक बाइक से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में संजय सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।