अल्मोड़ा: ‘द ट्रांस लूप्स’ अल्ट्रा एंड्योरेंस रेस: 48 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में दिखी उम्र की सीमा से परे धावकों की जिद

रानीखेत (अल्मोड़ा): छावनी परिषद (KRC) और नागा रेजिमेंट मुख्यालय में पहली बार ‘अल्ट्रा एंड्योरेंस रेस’ (द ट्रांस लूप्स) आयोजित हुई। जो ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो गई।

‘अल्ट्रा एंड्योरेंस रेस’ का आयोजन

तीन दिनों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में देश भर के धावकों ने प्रतिभाग किया। इस चुनौतीपूर्ण 48 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में हरियाणा के 41 वर्षीय गुलाब सिंह ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना रुके और बिना थके 727 चक्कर पूरे कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, महाराष्ट्र के 57 वर्षीय भूपेंद्र सिंह राजपूत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
• ​12 घंटे का वर्ग: रानीखेत के योग गुरु नरेश डोबरियाल (52 वर्ष) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
• ​6 घंटे की दौड़: बागेश्वर की सुनीता पंत (45 वर्ष) ने अपनी धाक जमाई।
• ​उम्र को मात देते धावक: कोयंबटूर के 67 वर्षीय पांडियन शिवबालन और हल्द्वानी के 64 व 65 वर्षीय बिष्ट दंपती ने इस उम्र में दौड़कर युवाओं के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय लिखा।
​रहे मौजूद

​रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के तत्वावधान में नरसिंह मैदान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रहा। मुख्य अतिथि KRC कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक और उनकी पत्नी मनीषा महादिक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।