देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन है।
जीता सिल्वर मेडल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें एथलेटिक्स ट्रैक पर 27 वर्षीय भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया है। गुलवीर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इस स्पर्धा (10,000 मीटर रेस) में पदक हासिल करने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं। 10,000 मीटर की इस बेहद प्रतिस्पर्धी रेस में गुलवीर ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बेहतरीन पेसिंग और शानदार टाइमिंग का मुआयना पेश करते हुए उन्होंने आखिरी लैप में आगे चल रहे दो धावकों को पछाड़ दिया और दूसरे स्थान पर फिनिश करते हुए भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया।
यह पहला पदक
साल 2022 के एशियन गेम्स में 10,000 मीटर स्पर्धा का कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम कर चुके गुलवीर सिंह का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है।