March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Health tips: रात‌ में सोने‌ से पहले कभी न‌ खांए यह चीजें, हो‌ सकता है बड़ा नुकसान, जानें

आज हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित फायदों और‌ नुकसान के बारे में आपको बताएंगे। अक्सर हम सोने से पहले कुछ खाना या पीना पसंद करते हैं। कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारी नींद को खराब और हमें परेशान कर सकती हैं।‌‌ जानें किन चीजों को सोने से पहले नहीं खानी चाहिए।

सोने से पहले न खाएं आइसक्रीम-

सोने से पहले आइस क्रीम खाना सेहत पर बुरा असर डालता है। फंक्शनल मेडिसिन गुरु डॉ. जोश एक्स और कीटो डाइट और कोलेजन डाइट बुक के ऑथर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि आइस क्रीम में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो कि इंसुलिन लेवल को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से पहले आइस क्रीम नहीं खानी चाहिए।

सोने से पहले ग्रीन टी न पीएं-

सेहत के लिए ग्रीन टी पीना अच्छी बात है। लेकिन इसे पीने का सही समय पता होना बहुत जरूरी है। सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करना ठीक नहीं। इससे ग्रीन टी में मौजूद कैफीन आपकी नींद को भगा सकते हैं।

मसालेदार खाना खाने से बचें-

मसालेदार खाना आपके शरीर के तापमान को बढ़ा देता है जिसके चलते बेचैनी हो सकती है। जबकि सोते वक्त शरीर का तापमान कम हो जाता है। इसलिए मसालेदार खाना आपकी नींद खराब कर सकता है। इसके अलावा रात को सोने से पहले अगर आप स्पाइसी खाना खाएंगे तो यह पेट में जलन भी पैदा कर सकता है। यह गैस और अपच के चलते आपको परेशानियां दे सकता है।

सोने से पहले चॉकलेट न खाएं-

चॉकलेट में काफी मात्रा में कैफीन होता है, जो नींद को खराब करने के लिए काफी होता है। अक्सर लोगों के रात में सोने से पहले कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होते है और वो चॉकलेट खा लेते हैं। लेकिन जिस तरह सोने से पहले कॉफी लेना ठीक नहीं उसी तरह चॉकलेट भी नहीं लेनी चाहिए। करीब 2 आउंस के डार्क चॉकलेट में 79 मिलीग्राम यानी लगभग 70% केफीन होता है।

सोने से पहले चिकन या हाई प्रोटीन फूड न लें-

सोने से पहले चिकन या प्रोटीन वाले आहार खाने से बचें। हमें यह जान लेना चाहिए कि नींद में हमारे शरीर की पाचन क्षमता 50 फीसदी स्लो होती है। और प्रोटीन को पचा पाने में शरीर काफी समय लेता है। इसलिए अगर आप सोने से पहले प्रोटीन लेंगे तो शरीर का ध्यान सोने की बजाए प्रोटीन को पचाने पर होगा।

सोने से पहले न खाएं ड्रायफ्रूट-

सोने से पहले ड्रायफ्रूट खाना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट डेफाजियो के अनुसार, सोने से पहले ड्रायफ्रूट जैसे हाई फाइबर वाली चीजों का अधिक सेवन आपके पेट को परेशान कर सकता है और गैस, ऐंठन का कारण बन सकता है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि सुबह नाश्ते में ओट्स के साथ भी ड्रायफ्रूट नहीं खाने चाहिए।

न खाएं पिज्जा-

पिज्जा की एक स्लाइस रात में हो रही क्रेविंग को तो शांत कर सकती है। लेकिन सुबह इसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट पालिंस्की-वेड कहते हैं कि चीज में मौजूद फेट और टोमैटो सॉस में मौजूद एसिड का कॉम्बिनेशन आपकी नींद खराब कर सकता है। सोने से पहले हाई एसिड फूड रिफ्लक्स की समस्या पैदा कर सकते हैं जिससे जलन की समस्या होती है। इन सब वजहों से अगले दिन आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं।

न खाएं जंक फूड-

रात के समय जंक फूड खाकर, चैन की नींद सो पाना थोड़ा मुश्क‍िल है। फ्रिज में पिज्जा का थोड़ा सा हिस्सा बचा हुआ रखा है तो आपका हाथ फ्रिज की तरफ बढ़ सकता है। लेकिन सोने से पहले पिज्जा खाने से ना केवल वजन बढ़ेगा बल्कि हार्ट बर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती है। जंक फूड में सैचुरेटेड फैट होता है जिसे पचाने में काफी वक्त लगता है।