अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, हेड कॉन्स्टेबल विमला विश्वकर्मा बनीं ‘तीज क्वीन’, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा हुनर

अल्मोड़ा: पुलिस लाइन अल्मोड़ा में रविवार को हरियाली तीज का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्रशेखर घोडके की धर्मपत्नी ऋतुजा गुरवे के निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊँनी परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत कर किया गया। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा जिलाधिकारी की धर्मपत्नी प्रशस्ति सिंह, सीजेएम आफिया मातिन, एडीएम युक्ता मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अनामिका, सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट, डॉ. भावना, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर और आयोजक ऋतुजा गुरवे एवं गुरमीत कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन महिला कॉन्स्टेबल प्रियदर्शिनी इन्द्रा ने किया, जबकि परिसर में लगे सावन के झूलों का महिलाओं और बच्चों ने आनंद लिया।

प्रतियोगिताओं के रहें परिणाम

• ​तीज क्वीन (सावन सुंदरी): महिला हेड कॉन्स्टेबल विमला विश्वकर्मा ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर चंचला आर्या और तृतीय स्थान पर महिला हेड कॉन्स्टेबल पुष्पा बजेठा रहीं।
• ​एकल नृत्य प्रतियोगिता: हेमलता जौहरी ने प्रथम, किरन बर्मन ने द्वितीय तथा हिमानी तड़ागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
• ​मेहंदी प्रतियोगिता: निशा प्रथम, कुमारी कनक द्वितीय और अनीता रावत तृतीय स्थान पर रहीं।

रहा योगदान

इस समारोह के समापन पर विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं आयोजक ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस सफल आयोजन में महिला उपनिरीक्षक रिंकी, महिला कॉन्स्टेबल नीलम पंकज, रजनी बघरी, हीमा मेहता, ममता नेगी और महिला हेड होमगार्ड ओसिन खान का विशेष योगदान रहा।