उत्तराखंड: श्रीनगर (गढ़वाल): हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) की रिक्त सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
19 अगस्त तक करें पंजीकरण
जानकारी के अनुसार इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया बीए-बीएड (B.A.-B.Ed.), बीएससी-बीएड (B.Sc.-B.Ed.) और बीकॉम-बीएड (B.Com.-B.Ed. माध्यमिक) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए शुरू की गई है। ये सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर (श्रीनगर) और एसआरटी परिसर (बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल) में संचालित किए जा रहे हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
यह कर सकते हैं पंजीकरण
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी इन सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण के पात्र हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NCET-2026 (नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) में भाग लिया था।