नैनीताल: 40 वर्षों की निष्ठावान सेवा को नमन: पुलिस के 05 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, दी सम्मानजनक विदाई

हल्द्वानी/नैनीताल: नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे 05 पुलिस कर्मियों के ऐच्छिक सेवानिवृत्त‌होने पर सोमवार, 31 अगस्त 2026 को कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

किया सम्मानित

इस मौके पर एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिसकर्मियों की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और विभागीय संस्मरणों को साझा किया।


​हुए‌‌ सेवानिवृत्त

•  ​उपनिरीक्षक (SI) त्रिभुवन सिंह: 20 अगस्त 1986 को बरेली (यूपी) से सेवा शुरू करने वाले त्रिभुवन सिंह ने सर्वाधिक 40 वर्ष 11 दिन की लंबी सेवा अवधि पूरी की।
•  ​उपनिरीक्षक (SI) बालकृष्ण: 07 दिसंबर 1987 को नैनीताल से भर्ती हुए बालकृष्ण ने 38 वर्ष 8 माह 24 दिन तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं।
•  ​अपर उपनिरीक्षक (ASI) अशोक कुमार जोशी: 01 अगस्त 1989 को अल्मोड़ा से सेवा शुरू कर 37 वर्ष 30 दिन की सेवा पूरी की।
•  ​हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह: 26 अक्टूबर 1998 को चंपावत से भर्ती होकर 27 वर्ष 10 माह 5 दिन की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।
•  ​हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर: 20 अप्रैल 2002 से सेवा में आकर 26 वर्ष 4 माह 11 दिन की सराहनीय सेवा पूरी की।


​रहें उपस्थित

​इस विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक (पुलिस लाइन) हरकेश सिंह, निरीक्षक (पुलिस दूरसंचार) राजकुमार बिष्ट, महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर, चौकी प्रभारी दमुआढूंगा कुमकुम धनिक सहित कोतवाली व पुलिस कार्यालय हल्द्वानी के कई अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।