उत्तराखंड: राज्यपाल के 5 वर्षों के सफर पर आधारित ‘कॉफी टेबल बुक’ का  हुआ विमोचन, AI और महिला सशक्तिकरण की पहलों पर खास फोकस

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को लोक भवन में ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ शीर्षक से तैयार की गई एक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोक भवन सूचना परिसर की ओर से तैयार इस पुस्तक में राज्यपाल के पांच वर्ष के सफल कार्यकाल, प्रमुख पहलों और उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और विवरणों के माध्यम से संकलित किया गया है।

05 साल‌ का कार्यकाल

दरअसल राज्यपाल ने 15 सितंबर, 2026 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपने पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस पुस्तक में उनके विचारों, विभिन्न जनकल्याणकारी मिशनों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं आधुनिक तकनीक, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रमुख पहलों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।