अल्मोड़ा: उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध लोक गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी, परिजनों ने प्राप्त किया पुरस्कार

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध एवं कालजयी लोक गायक स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी को मरणोपरांत ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) के शुभ अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया। स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी धर्मपत्नी मीरा गोस्वामी और पुत्र व लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी ने ग्रहण किया। लोक संस्कृति में अद्वितीय योगदान देने वाले स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी को मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किएजाने पर उनके गृह क्षेत्र चौखुटिया सहित संपूर्ण अल्मोड़ा व प्रदेश भर के लोक संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।