अभिनेत्री कंगना रनौत को दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने भेजा समन, सिख समाज पर की थी अप्रिय और अपमानजनक टिप्पणी


अभिनेत्री कंगना रनौत अपने आए दिन अलग अलग बयानों के चलते सुर्खियों में छाई हुई है। जिसमें भारत की आजादी, कृषि कानूनों की वापसी पर बयान और अब सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ गई है।

6 दिसंबर को समिति ने पेश होने के लिए कहा-

जिस पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ही कंगना रनौत पर FIR दर्ज की गई। अब इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को समन जारी किया है। जिसके लिए कंगना को 6 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे समिति ने पेश होने के लिए कहा है।

अभिनेत्री ने दिया था यह बयान-

अभिनेत्री कंगना ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद अपने बयान में लिखा था कि, ‘खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था। चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।