द्वाराहाट पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ आयोजित की गोष्ठी, दिए दिशा निर्देश


आज दिनांक 26.12.20021  को थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा चौकी बग्वालीपोखर में ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गयी।

दी आवश्यक जानकारी-

गोष्ठी में आगामी विधानसभा चुनाव के द्रष्टिगत ग्रामीण क्षेत्र में शान्ति, कानून  व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित करते हुए, गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई ऐप उत्तराखंड ट्रेफिक आई ऐप, लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड ऐप, डायल 112, 1090, 1098 एवं साइबर क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।