अल्मोड़ा कोविड अपडेट: आज मिले 112 नये संक्रमित

अल्मोड़ा: कोरोना का संक्रमण दिन – प्रतिदिन जिले में  बढ़ते जा रहा है । आज जिले में कोरोना के 112 नए मामले सामने आये है । अब  जिले में एक्टिव केसों की संख्या 420 हो गयी है ।

यहां आये इतने नये मामले

आज हवालबाग ब्लॉक में कोरोना के 57 नए मामले और ताकुला में 07, भैंसियाछाना 7, लमगड़ा 11, धौलादेवी 8, द्वाराहाट 6, चौखुटिया 5, देघाट 2, सल्ट 3, भिकियासैंण 1, ताड़ीखेत 3, रानीखेत  में 2 संक्रमित मिले है ।