चंपावत: जंगल में गुलदार देख बेहोश हुई महिला, मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम

चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जंगल घास लेने गयी महिला गुलदार देखकर बेहोश हो गई।

गुलदार देख अचेत हुई महिला-

जानकारी के अनुसार चंपावत से 30 किमी दूर बड़ोली गांव के पड़गातोला तोक में चारापत्ती लेने जंगल गई एक महिला बाघ दिखने पर अचेत हो गई।  से 30 किमी दूर बड़ोली गांव के पड़गातोला तोक में चारापत्ती लेने जंगल गई एक महिला बाघ दिखने पर अचेत हो गई। बताया जा रहा है कि कलावती देवी और दुर्गा देवी रविवार को पड़गातोला के जंगल में चार पत्ती लेने गई थी। तभी नजदीक से बाघ देख सदमे में आकर कलावती देवी बेहोश हो गई। वही साथ गई दूसरी महिला ने घटना की जानकारी दी। बेहोश महिला को घर लाया गया। गांव में ही प्राथमिक इलाज के बाद कलावती अब ठीक है। इसके बाद वन विभाग की टीम उप वन क्षेत्राधिकारी बीआर टम्टा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और लोगों से सचेत रहने के लिए भी कहा।