मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में आज खिलखिलाती धूप रहेगी। वहीं सुबह शाम की ठंड में इजाफा होगा।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते मंगलवार को सुबह से धूप रही।