आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की बैठक नंदा देवी परिसर में सम्पन्न हुई । जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि जब तक सरकार जनवरी 23 के खाद्यांश के लाभांश का अग्रिम भुगतान नहीं करती कोई भी विक्रेता जनवरी माह का खाद्यान्न वितरण नहीं करेगा ।
डोर स्टेप योजना का पुरजोर विरोध
बैठक में डोर स्टेप योजना का पुरजोर विरोध किया गया तथा निर्णय लिया गया कि इस योजना को यदि लागू किया गया तो खाद्यान्न का उठान बंद कर दिया जाएगा तथा अल्मोड़ा जनपद में जहां ये योजना प्रारंभ कर दी गई है। उसे तुरंत स्थगित किया जाए।
विक्रेताओं को नेट चार्ज नहीं, विक्रेताओं का बीमा नहीं, ऑनलाइन कार्य संभव नहीं
निर्णय लिया गया कि जब तक विक्रेताओं को नेट चार्ज नहीं दिया जाता तथा विक्रेताओं का बीमा नहीं किया जाता । ऑनलाइन कार्य करना संभव नहीं होगा क्योंकि अपर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दो माह में लेट चार्ज व जीवन बीमा सुनिश्चत कर दिया जायेगा परंतु प्रगति शून्य हैं जिलापूर्ति विभाग से निवेदन किया गया कि वह इस संबध में शीघ्र बैठक आहूत कर समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में चर्चा की गई कि जब जनवरी तेईस से फ्री शासन वितरित किया जाना था तो जनवरी तेईस का चालान विभाग द्वारा किया क्यों लगवाया गया ।
बैठक में मौजूद रहे
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह, संयोजक अभय साह, दिनेश गोयल, प्रकाश भट्ट, भूपाल सिंह, गोविंद सिंह, विपिन तिवारी केशर सिंह खनी, विशन सिंह संदीप नंदा, सुरेश सांगा, प्रमोद कुमार, किशन राम, पान सिंह सांगा देवेन्द्र चौहान, पूरन सिंह, हेमापाण्डे, आदित्य पाण्डे, कुँवर सिंह,नंदन सिंह, दिनेश जोशी, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, आनंद सिंह, गोबिन्द सिंह लक्ष्मीदत्त भट्ट, किशनलाल, दीपा नेगी, गोविंन्द्र सिंह, धन सिंह लोधिया, प्रदीप आदि उपस्थित थे ।