3,615 total views, 2 views today
श्रीलंका में राजधानी कोलंबो की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्ष और उनके कई प्रमुख सहयोगियों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। मीडिया की खबरों के अनुसार इनमें राजपक्ष के बेटे और पूर्व मंत्री नामल राजपक्ष, जॉनशन फरनांडो, पवित्रा वन्नियाराची, सी.बी रतनायके, सनत निशांत, संजीवा अदिरमाने सहित कई अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
श्रीलंका इस समय सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है
देश में कई सप्ताह से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों और आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्ष ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
1948 में आजादी मिलने के बाद श्रीलंका इस समय सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
More Stories
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल
Health tips: गर्मियों में हेल्थ के लिए कौन सा पानी है फायदेमंद, जानिए
आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में