अल्मोड़ा: महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी की मनाई गई 85वी पुण्य तिथि, व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देशभक्त महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार विक्टर मोहन जोशी, की 85वी पुण्य तिथि के अवसर पर दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को प्रात 10.00 बजे नारायण तैवाड़ी देवाल अल्मोड़ा स्थित कब्रग्राह में स्थित उनकी समाधि पर विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी।

जीवन पर डाला प्रकाश

इसके बाद विक्टर मोहन जोशी, महिला चिकित्सालय अल्मोडा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सभासद, विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने उनके व्यक्तितत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आन्दोलन के 26 मई 1930 को झण्डा सत्याग्रह का नेतृत्व करने तथा कुमाऊँ मण्डल में स्वतन्त्रता की लहर को आगे बढ़ाने के लिए विक्टर मोहन जोशी के सक्रिय प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सभासद व विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने की। कार्यकम का संचालन निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भा०जा०पा० रमेश बहुगुणा, विनय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सौरभ वर्मा निवर्तमान सभासद किशन, बंशीलाल,  डॉ० जे०सी० दुर्गापाल, रौबिन, मनोज भण्डारी, हेमलता वर्मा, पूरन रौतेला, हेम तिवारी,  जिला राजकीय चिकित्सालय को पी०एम०एस० डॉ० हरीश गढ़कोटी, तथा सौ०एम०एस० डॉ० प्रीति पन्त, दीपांकर पाण्डे गुंजन वर्मा, श्वेता, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे, विक्टर मोहन जोशी बालिका इण्टर कालेज एन०टी०डी० की छात्राएं तनुजा बिष्ट, खुशी आर्या, स्नेहा पाण्डे, रितिका आर्या, दीपा, शेर अकबर खॉन आदि स्थानीय एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति के संज्ञान में सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय पाण्डे, द्वारा यह तथ्य प्रकाश में लाया गया कि महिला चिकित्सालय की पर्ची में विक्टर मोहन जोशी, का नाम अंकित नहीं है, जिससे यह भ्रान्ति हो रही है कि महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी का नाम जानबूझकर हटा दिया गया है। इस पर पी०एम०एस० डॉ० हरीश गढ़कोटी, से यह पूछा गया तो उन्होने स्वीकार किया कि त्रूटिवश ऐसा हुआ है, जिसे बहुत जल्दी ठीक कर दिया जायेगा, तथा दोनों स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों स्व० हरगोविन्द पन्त, एवं विक्टर मोहन जोशी जी का नाम जिला चिकित्सालय की पर्चियों में अंकित कर दिया जायेगा ।