अल्मोड़ा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीते कल शनिवार को अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देकर उठाई यह मांगे

जिसमें कहा कि कार्यकर्ता कई सालों से मानदेय बढ़ाने की मांग करते आई हैं, लेकिन अब तक उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। कार्यकर्ताओं ने मानदेय₹ 600 प्रतिदिन के हिसाब से 18000 करने, वरिष्ठा के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ाने के साथ सेवानिवृत्ति पर 10 लाख की धनराशि, सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति होने पर इंटरमीडिएटा पास को प्रथम वरीयता और उसी केंद्र की सहायिका को प्रथम वरीयता देने का आदेश पारित करने, साहयिका को भी आयु सीमा में छूट देने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 साल करने, कार्यकर्ताओं के लिए गोल्डन कार्ड जारी करने, यात्रा भत्ता और ढुलान भाड़ा छह महीने के भीतर देने, निजी भवनों में केंद्र नहीं खोलने आदि की मांग उठाई है।

दी यह चेतावनी

साथ ही 28 अगस्त को समस्याओं के निराकरण के लिए एक दिवसीय रैली निकालने की बात कही
इसके अलावा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल, मनोरमा, लीला पांडे, कमला कार्की, कमला जोशी, आशा सुप्याल आदि मौजूद रहे।