अल्मोड़ा में आज मजखाली मंडल के मजखाली में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसमें बैठक का संचालन मंडल महामंत्री भूपाल सिह परिहार, व बलवंत बजेठा ने किया। जिसमे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बिशन सिंह चुफाल,जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, मुख्य वक्ता जिलामहामंत्री महेश नयाल, मंडल प्रभारी जिलमंत्री विनीत बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष बिशन कनवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में बढ़ चढ़कर किया गया कार्य-
इस दौरान पेयजल, ग्रामीण निर्माण व जनगणना मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समावेश है और हमारा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर कार्य को पूरा करता है। मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी लोगों की मदद करना हो या खाद्यान्न योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर टीकाकरण अभियान हो, हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में बढ़ चढ़कर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगे चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प ले। पेयजल मंत्री के रूप में उनका प्रयास है राज्य में अधिकतर जगह पानी की समस्या का निदान हो सके,जलजीवन मिशन के तहत हर घर मे पानी पहुँचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।
बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया संबोधित-
इस दौरान बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यो से विपक्ष बौखला गया है,सरकार लगातार जनहितों के कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी मजखाली मण्डल का हर कार्यकर्ता सरकार का प्रतिनिधि है उसे जनता के कार्यो को कराने का प्रयास करना है। सरकार कर हर जनप्रिय कार्य को आम जन के मध्य ले जाना है। कोरोना काल मे भी सरकार द्वारा अनेक कार्य किये गए। वर्तमान में हमारी सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। ऑक्ज़ीजन प्लांट भी हमारी सरकार द्वारा लगाए जा रहे है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कांग्रेस अब उस मुकाम में आ गयी है जहाँ उसे पाँच पाँच प्रदेश अध्यक्ष बना रही है, जितने कार्यकर्ता बचे है उन सबको पदाधिकारी बना दिया। अब कॉंग्रेस में शायद ही कोई कार्यकर्ता बचा हो, और आपस मे लड़कर ही यह पार्टी स्वतः समाप्त हो जाएगी। 2022 में भारतीय जनता पार्टी 60 सीटों से ज्यादा के साथ सरकार बनाएगी,इस बार भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाकर एक नया इतिहास बनाने जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी संगठन सरकार व आम जनता के मध्य की कड़ी-
जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सरकार व आम जनता के मध्य की कड़ी है और सरकार के कार्यो को आम जनता के मध्य ले जाने की जिम्मेदारी भी भाजपा कार्यकर्ता की है।
भारतीय जनता पार्टी एक विचार में चलने वाली पार्टी-
मुख्य वक्ता के रूप जिलामहामंत्री महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कब किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी दे दे यह उसे भी पता नही होता, भारतीय जनता पार्टी एक विचार में चलने वाली पार्टी है।
सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुँचाने का प्रयास करे-
मंडल प्रभारी विनीत बिष्ट ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है अब हम 2022 के चुनाव के लिए जा रहे है, सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुँचाने का प्रयास करे, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाज में हर वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी है, इसे आगे जारी रखना है।
इस दौरान बैठक में यह लोग रहे उपस्थित-
इस दौरान बैठक में दीपक रावत, दीपक बोरा,राम चन्द्र जोशी,राजेन्द्र प्रसाद,महेंद्र राणा,बालम कडायत,सौरभ अधिकारी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमा रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीवान सिह जलाल,नंदन सिह, इंद्र सिह, हरीश बिष्ट,विमला रावत,रमेश कांडपाल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।