अल्मोड़ा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के कोविड टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर तरह से प्रयास कर रहा है। अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग हेल्पलाइन नंबर में सूचना देकर टीके की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
60 वर्ष से से अधिक उम्र के बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग के लिए की जाएगी अलग से व्यव्स्था:
सीएमओ डा.आरसी पंत ने बताया कि जिले में हर वर्ग के टीकाकरण को महत्ता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से से अधिक उम्र के बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग जो टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच सकते उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:
ऐसे सभी नागरिकों को बूस्टर डोज के संबंध में हेल्पलाइनप नंबर जारी किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि ऐसे व्यक्ति 05962- 237875 और 231205 नंबर पर संपर्क कर सकते है।