अल्मोड़ा: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले राजपाल यादव इन दिनों अल्मोड़ा की हसीन वादियों का आनंद ले रहे हैं।
पंहुचे जागेश्वर धाम
जिसमें वह अपनी यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुँचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। जागेश्वर धाम पहुँचे राजपाल यादव ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध सिने कलाकार हेमंत पांडे भी मौजूद रहे। राजपाल यादव ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देवभूमि का शांत वातावरण और यहाँ की धार्मिक आस्था उन्हें बार-बार यहाँ आने के लिए प्रेरित करती है।
प्रशंसकों के बीच दिखा उत्साह
लोकप्रिय अभिनेता को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद प्रशंसकों ने राजपाल यादव के साथ सेल्फी ली और उनसे ऑटोग्राफ भी लिए।
शानदार अभिनय सफर
राजपाल यादव ने फिल्म ‘जंगल’ से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद ‘हंगामा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘दे दना दन’ जैसी दर्जनों फिल्मों में उनके किरदारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।