अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग, संगठनों ने गांधी पार्क में दिया धरना

जिला विकास प्राधिकरण का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। 

पूरे छह साल से किया जा रहा प्रदर्शन

   धरना स्थल पर समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डीडीए समाप्ति को लेकर चला आ रहे धरना-प्रदर्शन को पूरे छह साल बीते गये है। सरकार ने अब तक मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान है। उन्होंने कहा की पूर्व की तरह मानचित्र पास करने का अधिकार पालिका को देना चाहिए। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

यहां मौजूद रहे
धरना प्रदर्शन करने वालों में ललित मोहन पंत, महेश आर्या, प्रताप सिंह सत्याल, पंकज कांडपाल, हेम चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, आनंदी वर्मा, तारा चंद्र समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।