अल्मोड़ा: नगर निगम के अथक प्रयासों से मुशी हरी प्रसाद टम्टा धर्मशाला व क्राफ्ट म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरा, कल सीएम करेंगे उद्घाटन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा विगत कई वर्षों से किये जा रहे अथक प्रयासों से मुंशी हरी प्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है।

सीएम करेंगे उद्घाटन

इस मौके पर महापौर अजय वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को शुभ लग्नानुसार अपरान्ह 2.00 बजे उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा माल रोड स्थित मुंशी हरी प्रसाद टम्टा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम का उ‌द्घाटन किया जायेगा।

रैनबसेरा की सुविधा

इस धर्मशाला में रैनबसेरा की सुविधा दी गयी है। जिसमें बाहर से आने वाले लोगों को तथा परीक्षार्थियों को उचित दर पर रहने की सुविधा मिल सकेगी। इस धर्मशाला में 9 कमरों का निर्माण भी किया गया है, जिसमें प्रत्येक कमरे में 2 लोग रात्रि विश्राम कर सकते हैं। इस धर्मशाला में क्राफ्ट म्यूजियम में स्थानीय हस्तशिल्प के उत्पादों को दर्शाया जायेगा, एवं उनकी बिक्री भी की जायेगी, जिससे स्थानीय लोगों का रोजगार एवं बाजार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

महापौर ने किया आमंत्रित

नगर के सभी राजनैतिक, सामाजिक एवं आमजन इस शुभ अवसर पर आमंत्रित हैं।- अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा

भव्य होगा नंदा देवी मेला

नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ने यह भी बताया कि आगामी माँ नन्दाष्टमी के मेले के लिए भी नगर निगम ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली गयी है, और यह मेला भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया जायेगा।

सीएम का कल का कार्यक्रम

इस संबंध में प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दिनॉंक 28 अगस्त, 2025 को 02ः10 बजे आर्मी हैलीपैड से प्रस्थान कर 02ः15 बजे सर्किट हाउस पहुॅचेंगे। 02ः45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 02ः55 बजे मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 03ः05 बजे मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम से प्रस्थान कर 03ः10 बजे होटल शिखर तिराहा पहुंचकर 03ः15 बजे होटर शिखर तिराहा से पैदल मार्ग से प्रस्थान कर 03ः30 बजे मां नन्दा देवी मन्दिर पहुंचकर मां नन्दा देवी मेले का शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 04ः15 बजे मां नन्दादेवी मन्दिर से प्रस्थान कर  04ः25 बजे होटल शिखर तिराहे पहुंचेंगे। 04ः30 बजे होटल तिराहे से प्रस्थान कर 04ः40 बजे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान पहुंचकर नशा मुक्ति केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 04ः55 बजे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान से प्रस्थान कर 05ः05 बजे आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे। 05ः15 बजे आर्मी हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।