अल्मोड़ा: जंगलों में धधकी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के करबला मस्जिद लोधिया क्षेत्रांतर्गत जंगलों में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाई।


आग पर पाया काबू


​मिली जानकारी के अनुसार आज 22 अप्रैल 2026 की शाम करीब 19:55 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को लोधिया के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के कुशल निर्देशन में फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए MFE (मल्टी फंक्शनल इक्यूप्मेंट) से पंपिंग शुरू की और 01 होजरील की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आबादी क्षेत्र और घने वन क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोक लिया गया।


टीम में रहें शामिल


टीम में LFM गिरीश धारियाल, FS DVR हरि सिंह, FM जीवन जोशी व‌ WFM पूजा थापा एवं मनीषा गोस्वामी शामिल रहें।