अल्मोड़ा: हुक्का क्लब रामलीला मंचन: अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति से हुआ लीला का मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नवम दिवस पर श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब मे अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति के लीला का मंचन किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें नवम दिन मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार, विशिष्ठ अतिथि राजीव बोरा, आशीष वर्मा, अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा राधा बिष्ट, अजीत कार्की अध्यक्ष दशहरा समिति, धर्मेन्द्र बिष्ट मुख्य संयोजक दशहरा समिति, मनीष खन्ना O I C / E C H S, अनुप साह रामवतार, वरिष्ठ व्यापारी लाला बाजार, संजय अग्रवाल वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे।

कलाकारों का शानदार अभिनय

कार्यक्रम की शुरुआत अंगद-रावण संवाद से हुई। रावण के दरबार में शांतिदूत के रूप में पहुंचे अंगद ने राम से बैर त्याग सीता को वापस करने की सलाह दी, लेकिन रावण को सलाह समझ में नहीं आई। तब अंगद ने रावण के दरबार में अपना पैर जमा कर चुनौती देते हुए कहा कि दरबार में यदि कोई मेरा पैर हटा देगा तो श्रीराम की सेना बिना युद्ध किए खाली हाथ लौट जाएगी। पूरे दरबारी जोर लगते हैं। इसके बाद भी कोई वीर अंगद का पैर तक नहीं हिला सका। अंत में स्वयं रावण उठता है, तो अंगद अपना पैर हटाकर कहते हैं कि मेरा पैर क्यों पकड़ते हो जाकर श्री राम का चरण पकड़ो तो कल्याण होगा। अंगद ने वापस लौटकर श्रीराम से सारा वृतांत बताया और युद्ध की दुंदुभी बज उठती है। रावण की ओर से सेनापति मेघनाद और लक्ष्मण में घनघोर युद्ध होता है। अंत में मायावी मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। इससे रामदल में शोक की लहर दौड़ जाती है। लंका के वैद्यराज सुषेन ने बताया कि लक्ष्मण का उपचार अत्यंत मुश्किल है। अगली सुबह तक द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर पिलाने के बाद ही लक्ष्मण के प्राण बच सकते हैं। ये सुनकर पवनसुत हनुमान बूटी लाने चल देते हैं।

रहें उपस्थित

रामलीला मंचन मे मुख्य रूप से धरनीधर पांडे, विनीत बिष्ट, हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह,अजय साह, रोहित साह,त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह, मनोज साह, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर, कमल वर्मा, अंकित कुमार हर्षवर्धन वर्मा, यश साह अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी,पलक तिवारी  आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।