अल्मोड़ा: धारानौला में मिले शव की आखिरकार गुरुवार को शिनाख्त हो गई। स्वजनों ने मूल रूप से नेपाल निवासी नवीन कार्की के रूप में मृतक की पहचान की है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं अब तक मौत के असल कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
72 घंटे पूरे होने से पहले बुधवार को शव की शिनाख्त हुई
बीते सोमवार की देर शाम धारनौला में एटीएम के पीछे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया था। अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखा गया। इधर 72 घंटे पूरे होने से पहले बुधवार को शव की शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान नवीन कार्की के रुप में हुई।
बाड़ेबगीचे में अपनी बहन के साथ रहता था युवक
मृतक बाड़ेबगीचे में अपनी बहन के साथ रहता था। वह मजदूरी का कार्य करने इधर उधर जाया करता था। एसआई संजय जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर दिया गया है। जिसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।