अल्मोड़ा: पत्रकार देवेंद्र बिष्ट को मातृशोक, 72 वर्षीय माता कलावती देवी का निधन

अल्मोड़ा:‌ अल्मोड़ा में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता का 72 वर्षीय कलावती देवी का निधन हो गया है।

मां का निधन

वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने शुक्रवार को न्यू इंद्रा कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। आज शुक्रवार को स्थानीय विश्वनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्रों धर्मेंद्र बिष्ट और देवेंद्र बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

जताया शोक

कलावती देवी के निधन पर पत्रकार जगत और स्थानीय निवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।