अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्व. विपिन चंद्र जोशी की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धान्जली दी गई । इस मौके पर न्यास के उपाध्यक्ष दयाकृष्ण काण्डपाल की अध्यक्षता में आर्य समाज अल्मोड़ा में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक का आयोजन
इस बैठक मे स्व. विपिन जोशी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष दयाकृष्ण काण्डपाल ने बताया कि स्व. विपिन चंद्र जोशी ने अपने जीवन काल में अपनी पेंशन से हुई आय को सार्वजनिक कार्यो मे लगाया। साथ ही स्यालीधार , श्रीराम विद्यामन्दिर डोटियाल गांव, राइका कनरा, राइका बासोट, राईका मासी को पचास -पचास हजार की निधि देकर इससे प्रतिवर्ष होनहार बच्चों को प्रेरित करने का कार्य किया। वे गौ सेवा न्यास के अध्यक्ष रहे।
बैठक में रहें उपस्थित
बैठक मे भगीरथ पाण्डे ,देवीदत्त लखचौरा , दयाकृष्ण काण्डपाल, चन्द्रमणी भट्ट, उदय किरौला, डा जे सी दुर्गापाल , मनोज सनवाल गौरव भट्ट, आर्य समाज के प्रधान दिनेश तिवारी , प्रमोद चन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।