अल्मोड़ा: नाबालिग के प्रसव मामले में अज्ञात पर मुकदमा

नाबालिग के शिशु को जन्म देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ  मुकदर्जा दर्ज

दरअसल, बीते दिनों नैनीताल जिला निवासी एक किशोरी को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया था। मामले की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। घटनाक्रम के अनुसार नैनीताल जिले की एक 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को परिजन पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज बेस लेकर पहुंचे। इधर, मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  मुकदर्जा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जांच की जा रही

राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने कहा कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म के आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।