March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीवन विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘ का आयोजन किया गया

 1,557 total views,  2 views today

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के द्वारा
विज्ञान वर्ग के स्नातकोत्तर  भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, आई0 टी0, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विषयों के दिनांकः 11.12.2021 को समयः 12 से 1 बजे गणित सभागार में  ‘लाइब्रेरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘ आयोजित  किया गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें

इस अवसर पर विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती ने कहा कि हमारी लाइब्रेरी अत्याधुनिक संसाधनों से जुड़ गई है। विद्यार्थियों को आवश्यकता है कि वो नियमित रूप से पुस्तकालय जाकर  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें। स्नातकोत्तर के बाद विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए चिंतित रहता है ऐसे में विद्यार्थियों को  प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा।

हमें ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है

उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 बिभाष कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि वर्तमान समय में हमें ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।  हम ऑनलाइन रूप से अपने पाठ्यक्रम एवं अन्य पाठ्य सामग्री को प्राप्त कर सकते हैं। वह ऑनलाइन पब्लिक सर्विस कैटेलॉग (ओपेक) के माध्यम से हम किसी भी पुस्तकालय से जुड़ सकते हैं।  आज हिंदी, अंग्रेजी,संस्कृत आदि की डिक्शनरी मौजूद हैं, हम उनका अध्ययन कर सकते हैं। हमारे परिसर के पुस्तकालय में सिविल सर्विस के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें आती हैं, अखबारों को पढ़ सकते हैं।  डॉ मिश्रा ने बताया कि हम 7 हजार पुस्तकालयों से जुड़ गए हैं। हम अन्य विश्वविद्यालय  के पुस्तकालय से हम आवश्यक पुस्तक को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को रीडिंग सेक्शन, कंप्यूटर सेक्शन, टेक्स्ट बुक सेक्सन, रिफरेन्स बुक सेक्शन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इन लोगों ने की सहभागिता

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित चंद्र जोशी, शेर सिंह बघरी, के एन  पाठक आदि सहित भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, आई0 टी0, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विषयों के दर्जनों विद्यार्थियों ने सहभागिता की।