अल्मोड़ा: दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सुनीं बसगांव के ग्रामीणों की समस्याएं, गुलदार के आतंक पर एक्शन का भरोसा, पेयजल और बिजली समस्याओं का मौके पर निस्तारण

अल्मोड़ा/हवालबाग: दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने हवालबाग विकास खंड के बसगांव का भ्रमण कर चौपाल का आयोजन किया।

लगाई चौपाल

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं के समाधान के लिए मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही चौपाल को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री पिलख्वाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत सरकार द्वारा न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर ‘जन-जन की सरकार, जनता के द्वार’ शिविर आयोजित किए गए, जिनसे लाखों लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर निस्तारण हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर ऐसे शिविरों का पुनः आयोजन किया जाएगा।

समाधान का आश्वासन

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत, सुचारू विद्युत आपूर्ति, क्षेत्र में तेंदुए का आतंक और मोटर मार्ग पर डामरीकरण जैसी प्रमुख समस्याओं को रखा। राज्यमंत्री ने सभी समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।

रहें उपस्थित

​इस अवसर पर ग्राम प्रधान कनेली नंदन उपाध्याय, बिशन कनवाल, राम सिंह रावत, सूरज सलाल, बालादत्त कांडपाल, उप प्रधान गोपाल दत्त कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंद किशोर, गोविंद सलाल, मोहन कांडपाल, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कांडपाल, लीलाधर कांडपाल, केशव कांडपाल, भुवन भट्ट, पूरन चंद कांडपाल, जगदीश कांडपाल, हरीश कांडपाल, नंदन कांडपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।