अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 08 जुलाई 2024 को संरक्षक पी०जी गोस्वामी की अध्यक्षता में नंदा देवी परिसर, गीता भवन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न हुई ।
आगामी बैठक में आने की अपील
जिसमे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कार्यकारणी के संबंध में चर्चा हुई। वहीं कहा कि संगठन के अध्यक्ष पद के दायित्व हेतु 07 अगस्त को मासिक बैठक में नई कार्यकारणी का चयन किया जाएगा। ज्यादा बारिश होने की वजह से दूर-दराज के पूर्व सैनिक बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए, इसलिये 07 अगस्त 2024 को नयी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिस पर अधिक से अधिक पूर्ण सैनिकों के इस बैठक में आने की अपील की गई है।
आज की बैठक में निम्न विचार बिन्दु पर अपने विचार व्यक्त किये गये ।
📌📌जिसमें अभी हाल में संसदीय कार्यवाही में राष्ट्रपति अभिभाषण में विपक्ष नेता राहुल गांधी के हिंदुओं के बारे में की गई बयान-बाजी पर रोष जताया। कहा इस तरह की घटनाएं होने पर उनके द्वारा विरोध किया जायेगा।
📌📌 पूर्व सैनिकों बढ़ती बिजली व पानी की मूल्य दरों पर भी आक्रोश जताया।
📌📌 पूर्व सैनिको ने शासन-प्रशासन से निवेदन किया जल भराव होने पर जल के निकासी हेतु उचित प्रबंधन किए जाए। जिससे लोगों को जनहानि से बचाया जा सके।
रहें मौजूद
आज के बैठक में निम्न पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिसमें पी० जी ० गोस्वामी, केशव दत्त, नरेन्द्र कुमार वर्मा, हरीश सिंह, सुरेश सिंह असवाल, विनोद गिरि गोस्वामी, प्रकाश नाथ भण्डारी, त्रिलोक सिंह, महेन्द्र सिंह, पान सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुवीर सिंह सांगा, हर सिंह, दिनेश सिंह, दिवान सिंह आदि मौजूद रहे।