अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 31.10.2024 को भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई गई।
राष्ट्रीय एकता दिवस
इस मौके पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा में उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने सम्बन्धी शपथ दिलायी। इसके अलावा जनपद के समस्त थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में सम्बंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात लोगों में एकता व अखण्डता की भावना को जागृत करने के लिए मार्च पास्ट किया गया।