अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में द्वाराहाट बिपिन त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण जारी है।
प्रशिक्षण जारी
जिसमें कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग, ड्रोन प्रशिक्षण, सिमुलेटर फायर, के साथ ही एनसीसी के सभी विषयों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे सी पंत के निर्देशन में फायरिंग रेंज में फायरिंग कराई जा रही है। ड्रोन प्रशिक्षक मनीष त्रिपाठी के द्वारा कैंप में 30 एनसीसी कैडेट्स को ड्रोन कैप्सूल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है उनके साथ ही जीसीआई गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर भव्या सक्सेना सभी कैडेट्स को ड्रोन का प्रशिक्षण व ड्रोन उड़ाने के तरीके बता रही है। एसडीआरएफ अल्मोड़ा से आलोक वर्मा और हेड कांस्टेबल दिनेशपुरी गोस्वामी और कांस्टेबल अमित टम्टा 50 एनसीसी कैडेट्स को युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण दे रहे हैं जो आपदा प्रबंधन में आपदा प्रभावितों की मदद कर सके। कैंप में एनसीसी कैडेट्स को लीडरशिप और व्यक्तित्व विकास पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के बारे में बताया।
अहम भूमिका
फायरिंग में शंकर सिंह भैसोड़ा और लक्ष्मी खुलवे फायरिंग रेंज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर संचालन में लेफ्टिनेंट हयात सिंह, लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट,कैप्टन महिपाल सिंह, हवलदार नरेन्द्र सिंह, नवल किशोर, विनोद कुमार, कुबेर सिंह, कृपाल सिंह,भावना अधिकारी सूबेदार देवेंद्र सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह और हेमा बिष्ट, हरीश सिंह नेगी,अमन कुमार, रोहित बिष्ट, पंकज नयाल, कैलाश चंद, हवलदार चंद्र शेखर, मोहन सिंह, हीरा सिंह आदि शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।