अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के एनटीडी स्थित वन विभाग के चिंतन सभागार में सोमवार को कुमाऊं श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया और संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
बैठक में सर्वसम्मति से उत्तम राणा को संघ का अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह पूना को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। वहीं अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष पद पर दीवान भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बोरा को मनोनित किया गया।
उठाई यह मांग
बैठक में श्रमिकों ने वर्ष 2023 से डीए की बहाली करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेजुईटी की धनराशि देने, वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण करने, दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान देने, श्रमिकों को वर्दी, जूते और पहचान पत्र देने, वेतन से एनआरएस की धनराशि कटौती करने, दुर्घटना बीमा कराए जाने, उपनल के समान अवकाश और चिकित्सा सुविधा देने, बोनस का भुगतान करने समेत दैनिक श्रमिकों की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग उठाई।
रहें मौजूद
बैठक में हरेंद्र सिंह सतवाल, पूनम आर्या, कैलाश भट्ट, हीरा सिंह मेहरा, खिलानंद भट्ट, भगवती भट्ट, धन सिंह बिष्ट, प्रताप परिहार आदि मौजूद रहे।