April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने व आदेशों की अवहेलना पर अल्मोड़ा के आबकारी निरीक्षक हुए सस्पेंड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सचिव आबकारी एचसी सेमवाल ने यह आदेश किए हैं। जिसमें राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर अल्मोड़ा के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानें वजह

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र का राजस्व जमा नहीं कराया। इसके साथ ही भतरौजखान में स्वीकृत शराब की दुकान को भी लंबे समय से नहीं खुलवा पाए। इसके अलावा उन‌ पर उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करने का भी गंभीर आरोप लगा है। शासन ने इसे कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कृत्य माना है।