March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: बागवानी विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी, कुमाऊं मंडल के काश्तकारों को दी जा रही विभिन्न फल पौध प्रजातियों की जानकारी

अल्मोड़ा के चौबटिया से जुड़ी खबर है।  चौबटिया में चल रहा बागवानी विकास पर कुमाऊं मंडल के काश्तकारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। जिसमें शनिवार को राजकीय उद्यान के प्रक्षेपण क्षेत्रों का भी स्थलीय भ्रमण करा वहां लगाई गई विभिन्न फल पौध प्रजातियों की जानकारी दी गई। 

किसानों को बागवानी के रख-रखाव सहित औद्यानिकी से संबंधित विभिन्न तकनीकी की दी गई जानकारी

किसानों को बागवानी के रख-रखाव सहित औद्यानिकी से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी गईं।ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक महेंद्र सिंह बोहरा ने सेब, कीवी, आड़ू आदि शीतोष्ण फल पौधों के रोपण की तकनीक जानकारियों से अवगत कराया। उद्यान सचल दल केंद्र प्रभारी विनोद चंद्र ने जिला, राज्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी चंद्र प्रकाश, प्रशासनिक अधिकारी चंद्रमोहन पंत, कनिष्ठ सहायक संतोष सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।