March 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध का नहीं दिख रहा असर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पूरे‌ देश‌भर‌ में प्लास्टिक पालीथीन का प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन बहुत कम ही इसका असर दिख रहा है।

जागरूक अभियान-

अल्मोड़ा जिले में भी इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। अब भी प्लास्टिक का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। मुख्यालय में हर दिन करीब दो टन प्लास्टिक का कूड़ा फेंका जा रहा है। हालांकि बाजार में पालिका की ओर से लोगों को जागरूक के लिए अभियान चलाया जा रहा है।