अल्मोड़ा: तीन लोगों पर गुलदार ने किया घातक हमला, गंभीर रूप से घायल, देखें विडियो

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट भौरा तोक में गुलदार ने 3 महिलाओं पर घातक हमला कर दिया। जिसमें तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट का यह मामला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड स्थित ग्रामसभा मल्ली मिरई के तोक भौरा में ग्रामीण सुमित कुमार का पानी नल पास में ही टूटा हुआ था। सुमित कुमार बीती शाम के समय पानी का नल ठीक करने गया‌। उस वक्त वहां उसकी माता पुष्पा देवी और पड़ोस की महिला बचुली देवी बगल में खड़ी थी। तभी जंगल की ओर से बस्ती में घुसे गुलदार ने अचानक सुमित पर हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में लगी दोनों महिलाओं पर भी गुलदार झपट पड़ा। हमले के दौरान गुलदार ने बचुली देवी को दूर फेंक दिया, जिस कारण उसकी आंख, हाथ, सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं गुलदार के हमले में सुमित के हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि उसकी मां पुष्पा देवी की पीठ में गहरे दांत लगे हैं। चीख पुकार सुन गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

अस्पताल में भर्ती

वहीं ग्रामीणों ने एकत्र होकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जब यह घटना घटी तब दूर बैठे किसी ग्रामीण यह विडियो बनाई। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हो रहा है।

देखें विडियो